header

झांसी में भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

झांसी में भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की



झांसी। मंडल अध्यक्ष भाजपा बरुआसागर रूपेश नायक को हिस्ट्रीशीटर अमित पालर ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद रूपेश नायक ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।



शिकायती पत्र में रूपेश नायक ने बताया कि कुछ माह पूर्व बरुआसागर में एक अवैध निर्माण की शिकायत उन्होंने की थी, जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। इसी बात को लेकर हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार कौतु, उर्फ अमित पालर उन्हें परेशान कर रहा है। आरोप है कि अमित पालर ने उन्हें एक फर्जी वीडियो में फंसाने की धमकी भी दी थी, जिसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है।

बीते 31 अगस्त 2025 की रात 11.30 बजे से 12.15 बजे के बीच अमित पालर ने एक अज्ञात व्यक्ति को रूपेश नायक के घर भेजकर उन्हें बरुआसागर बस स्टैंड पर जबरन बुलाया। जब रूपेश नायक वहां नहीं गए, तो उन्हें जान से मारने और लूटने की धमकी दी गई। रूपेश नायक ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।


( रिपोर्टर पलक श्रीवास ) Bundelivarta.com

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.